गोपालपुर : नवगछिया की डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद सिंह सोमवार को सैदपुर पंचायत मे सरकारी जमीन को देखने जा रहे थे। उसी क्रम में सड़क से सटे गोपालपुर जगदंबा कन्या विद्यालय पर नजर पड़ी। जिसका निरीक्षण करने पहुंच गए। पदाधिकारी को देखते ही स्कूल के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। जहां स्कूल के शिक्षकों से विस्तृत जानकारी ली।
Total Downloads: 85
वहीं जानकारी लेने के बाद कक्षा में पढ़ रहे बच्चों से विषयों की जानकारी ली। जिसमें कुछ बच्चे जवाब नहीं दे पाए। जिस पर शिक्षकों को अच्छे ढंग से पढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही लगभग एक घंटा क्लास के बच्चों के साथ बिताया।
इस दौरान इतिहास और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न का उत्तर बहुत ही रोचक ढंग से बच्चों को दिया। मौके पर गोपालपुर के अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा व अन्य कई शिक्षक मौजूद थे।

