नवगछिया। नेपाल में भारी वर्षा के बाद कोसी नदी में बाढ़ आने से कोसी नदी का पानी तेजी से चारों ओर फैलने लगा है। कोसी नदी का पानी कलबलिया नदी में उतरने के बाद आधा दर्जन गावों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी नदी में बाढ़ के बाद कोसी का पानी कटरिया के पास कलबलिया नदी में उतरने से आसपास के सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है। वहीं कई गांव मे भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

कलवालिया नदी में पानी आने से रंगरा, चन्दरखड़ा, मुरली, डुमरिया सहित कई गांवों के लोगों के सामने बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कलवालिया नदी का पानी तेजी से रंगरा में पीडब्ल्यूडी सड़क पर स्थित सलुइस गेट की ओर बढ़ रहा है। वर्षों से जर्जर सलुईस गेट बाढ़ के पानी का दबाब झेल पायेगा कि नहीं यह अहम सवाल है।

वहीं कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद किसान अपने अपने खेतों के कच्चा पक्का फसल काटने में लगे हैं। वहीं जिनका घर निचले इलाके में है वे अपना घर खाली करने में लगे हुए हैं। रंगरा मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर सलुईस गेट का मुंह बंद कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *