नवगछिया। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में चार एंड्रॉयड फोन के साथ जीआरपी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोबाइल चोरी कर रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
हम लोगों ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में जांच करवाई जिसमें चार अलग-अलग मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी नवीन कुमार जो सहरसा जिला के सोर बाजार का रहने वाला है।
वहीं डीएसपी रेल कुमार देवेंद्र ने बताया कि चोरी के मामले को देखते हुए विशेष छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसको लेकर के यह गिरफ्तारी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
