नवगछिया। बाजार में नो इंट्री का उल्लघंन व ई-रिक्शा के बाजार में प्रवेश करने तथा मुख्य सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने की शिकायत और हिन्दुस्तान में बाजार में नो इंट्री के उल्लंघन की खबर प्रमुखता से छपने के बाद एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शनिवार को बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफरातफरी मच गई।

निरीक्षण के दौरान बाजार में दुर्गा स्थान चौक से महराज जी चौक के पास से एक ई-रिक्शा को पकड़ा गया जिसे थाना के हवाले कर दिया गया। ई रिक्शा चालक को एसडीओ द्वारा जुर्माना किया जाएगा। जुर्माने की राशि जमा करने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा।

वहीं मुख्य सड़क पर ठेला लगाकर खीरा बेचने वाले को पकड़ा। एसडीओ द्वारा पूछे जाने पर वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। कभी बोलता था कि ठेला हमारा नहीं है तो कभी कुछ बता रहा था। पूछने पर उसने अपना नाम शिव महतो पिता परमेश्वर महतो घर मुजवा भटगामा पूर्णिया बताया। उसे हिरासत में लेकर नवगछिया थाना भेजा गया। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उसे धारा 109 के तहत नवगछिया अनुमंडल न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसडीओ ने कहा कि नो इंट्री में बड़ी गाड़ियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़क पर ठेला लगाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा निर्धारित रूटों पर ही चले, अन्यथा उनपर भी कार्रवाई की जायेगी।

नो इंट्री में घुसे वाहनों पर होगा जुर्माना, खंगाल रहे सीसीटीवी

एसडीओ ने महराज जी चौक से लेकर स्टेशन तक का सीसीटीवी के दो दिनों का फुटेज मंगाया है। उन्होंने बताया कि दिन में जो भी बड़ी गाड़ियों को लगाकर सामान लोड-अनलोड करते हुए फुटेज में पाया जाएगा उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। परिवहन विभाग की साइट पर जाकर उसके मालिक का नाम पता कर जुर्माने का नोटिस भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *