बिहपुर । अगामी चार फरवरी से प्रखंड के सोनवर्षा गांव में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ आरंभ होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व कुलपति एके राय, सचिव डॉ. निरंजन कुंवर और कोषाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन फरवरी को महायज्ञ को लेकर सोनवर्षा-रामनगर से कलश शोभायात्रा निकलेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
मुख्य आचार्य डॉ. रतिशचंद्र होंगे। आयोजन के संयोजक अजय उर्फ लाली कुंवर, उप संयोजक जीवन चौधरी समेत राजेश कुमार, गोपीकृष्ण झा, मनोज भारद्वाज, विलाश कुंवर, डोमी मंडल सत्यम और चंद्रकांत चौधरी आदि ने बताया कि सफल आयोजन के लिए गांव के लोग जुटे हुए हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
