नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला-मौजमा दियारा में 12 अक्टूबर की मध्य रात्रि पसराहा पुलिस और दिनेश मुनि गैंग के बीच मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह अपराधियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे और एक जवान दुर्गेश सिंह अपराधियों की गोली से जख्मी हो गया था। इस मुठभेड़ कांड की जांच अब प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव करेंगे। इसके लिए भागलपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामश्रेष्ठ राय ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव को लिखित आदेश दिया है।

मुठभेड़ में एक अपराधी श्रवण यादव हुआ था ढेर, कुख्यात दिनेश मुनि को लगी थी गोली

मुठभेड़ में एक अपराधी नारायणपुर के चौहद्दी निवासी श्रवण यादव भी ढेर हुआ था और कुख्यात दिनेश मुनि पुलिस की गोली से जख्मी हो गया था। हालांकि वह मौके से भाग निकला था। इस कांड की प्राथमिकी बिहपुर थाने में दर्ज की गई थी, जिसमें खगडिय़ा जिले के तेहाय निवासी कुख्यात दिनेश मुनी, नारायणपुर के दुधैला निवासी अशोक मंडल और चौहद्दी निवासी श्रवण यादव को नामजद किया गया था।

इस घटना के बाद खगडिय़ा पुलिस ने दिनेश मुनि की बहन, बहनोई, बहनोई के भतीजा और दिनेश मुनि का इलाज करने वाले एक ग्रामीण चिकित्सक को हिरासत में लिया था। साथ ही दिनेश मुनि गिरोह के एक सदस्य औता निवासी इंदल मुनि को खांरो धार से दबोचा था। दिनेश मुनि और अशोक मंडल की तलाश जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *