नारायणपुर। बलहा निवासी दिवाकर सिंह जमीन विवाद में न्याय के लिए सपरिवार आमरण अनशन पर नारायणपुर अंचल कार्यालय परिसर में बैठे। सीओ अजय सरकार ने चार दिन की मोहलत लेकर आमरण अनशन को तोड़वाया। पीड़ित दिवाकर सिंह ने बताया कि मेरे नाम केवाला वाला जमीन का पूर्व सीओ ने दाखिल खारिज किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया है।
Total Downloads: 352
इसको लेकर तत्कालीन सीओ कार्यालय में ही आत्मदाह करने का निर्णय लिया था। जिसपर तत्कालीन भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दाखिल खारिज हुए व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर दाखिल खारिज तोड़वाने के लिए डीसीएलआर कोर्ट में केस दायर करवाया लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है।
15 अगस्त को प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर आत्मदाह करने का निर्णय लिया तो भवानीपुर पुलिस व सीओ के आश्वासन पर छोड़ दिया। आमरण अनशन पर पत्नी, बेटी व बेटा के साथ बैठा था।

