नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल व डीसीएलआर परमानंद साह ने गुरुवार को पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। बीडीओ सह निवार्ची पदाधिकारी पंचायत हरिमोहन कुमार को नामांकन में 11 टेबल व हेल्प टेबल पांच लगाया जाएगा। जिसमें वार्ड के लिए चार, पंच के लिए दो, मुखिया का दो, पंचायत समिति सदस्य का दो व सरपंच का एक टेबल होगा। वहा पर उपस्थित सीओ अजय सरकार, जेएसएस, बीसीओ, भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह सहित अन्य कर्मी को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ व डीसीएलआर ने नारायणपुर पंचायत चुनाव की तैयारी पर संतोष जताया।

झंडापुर: शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त

जैसे-जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे शराब तस्कर भी सक्रिय हो गये हैं। गुरुवार को महंथ स्थान चौक पर झंडापुर ओपी भूपेंद्र कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी क्रम में महंत स्थान चौक के पहले स्कॉर्पियो रुक गई और गाड़ी से चार तस्कर केला बगान में भाग गये। पुलिस ने तत्काल स्कॉर्पियो को कब्जे लेकर पड़ताल शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गये। स्कॉर्पियो के अंदर तहखाना बनाकर 174 बोतल शराब छुपायी गयी थी। पुलिस लगातार क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *