नगरपारा दक्षिण पंचायत में 7 लाख के भंडार कक्ष निर्माण पर विवाद, स्थानीयों ने उठाए सवाल —

नारायणपुर (भागलपुर)। नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा दक्षिण पंचायत में विकास कार्यों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। पंचायत में 7 लाख रुपये से अधिक की लागत से भंडार कक्ष निर्माण को लेकर कथित अनियमितता का मामला चर्चा में है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस निर्माण कार्य पर 7 लाख 64 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें से 7 लाख 25 हजार रुपए खर्च होने का दावा किया गया है। लेकिन, लोगों का कहना है कि भंडार कक्ष का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज ‘पूछता नगरपारा’ पर प्रमुखता से उठाया जा रहा है। स्थानीय निवासी निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं और संबंधित विभागों से जांच की मांग कर रहे हैं।


क्या बोले जनप्रतिनिधि?

नगरपारा दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने इन सभी आरोपों को झूठा और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा —

“जब भंडार कक्ष का निर्माण ही नहीं हुआ, तो राशि की निकासी कैसे हो सकती है? यदि यह साबित हो जाए कि राशि की निकासी हुई है, तो मैं मुखिया पद से इस्तीफा दे दूंगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक पर यह प्रचार उनके विपक्षी मुखिया के पुत्र और कुछ युवाओं द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है।


क्या बोले अधिकारी?

पंचायत सचिव किशन कुमार ने भी स्पष्ट किया कि

“न तो भंडार कक्ष का निर्माण हुआ है और न ही किसी राशि का उठाव किया गया है।”

वहीं, मनरेगा प्रोग्राम ऑफिसर कुमार संतोष ने कहा कि

“यह कार्य मनरेगा विभाग से नहीं कराया गया है और उन्हें किसी अन्य विभाग द्वारा कार्य कराए जाने की जानकारी भी नहीं है।”


सोशल मीडिया पर मामला तेजी से फैल रहा है और लोग प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *