नवगछिया । रंगरा प्रखंड के भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर युवाओं और ग्रामीणों ने रोक दिया। उनका कहना है कि दो बीघा पांच कट्ठा जमीन मठ की ओर से विद्यालय बनाने के लिए दान में दी गई थी। जिसमें अभी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर टोला प्लस टू तक चल रहा है।

विद्यालय में बड़ा सा मैदान है, जिसमें युवा पुलिस और आर्मी बहाली के लिए तैयारी करते हैं। युवाओं का कहना है कि और क्रिकेट खेलने के लिए यह एक मात्र मैदान बचा हुआ है। जिसमें पंचायत सरकार निर्माण भवन बनने के लिए पास कर दिया गया है। अगर यहां पंचायत सरकार भवन बन गया तो युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ जाएगा।

गुरुवार को रंगरा अंचलाधिकारी आशीष कुमार अन्य पदाधिकारी के साथ जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन युवाओं ने इसका विरोध किया। युवाओं ने भागलपुर डीएम को लिखित आवेदन भी दिया है। वहीं बनिया वैसी के मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव का कहना है युवाओं के लिए एकमात्र यह मैदान है गांव में है। गांव में कई जगह सरकारी जमीन है, वहां पर ही भवन का निर्माण करवा देना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *