नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने सोमवार सुबह कारवाई करते थाना क्षेत्र के पकरा गांव समीप ब्लू कलर की टाटा मैजिक से 862 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी
Total Downloads: 371
थाना क्षेत्र के पकरा गांव में शराब की खेप की डिलीवरी होनी है , गुप्त सूचना पर पुलिस ने समय पर पहुंचकर टाटा मैजिक को जब्त कर लिया हांलाकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहा. नवगछिया पुलिस की कारवाई में रॉयल स्टेज 375 एम एल के 240 बोतल व 180 एम एल के 284 बोतल जबकि इम्पेयर ब्लू 375 एम एल के 338 बोतल को जब्त किया है.

विदित हो शराब लदी टाटा मैजिक में भूजिया के बीच शराब की खेप की डिलीवरी होनी थी. नवगछिया पुलिस द्वारा शराब तस्करों के बारे में जानकारी ली जा रही है.

