नवगछिया| ढोलबज्जा ग्राम कचहरी क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रदीप रजक के पुत्र अंकुश कुमार का प्रेम प्रसंग पूर्णिया जिला के एक गांव की युवती से तीन साल से चल रहा था। सोमवार सुबह 5 बजे लड़की युवक के घर पहुंच गई।

Whatsapp group Join

इसके बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस दोनों के परिजनों को थाने में बुलाकर समझौता कराने के बाद युवती लड़के के घर भेज दिया। दोनों पंचायतों के मुखिया, सरपंच, प्रखंड प्रमुख भी उपस्थित थे।

लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। लड़के के परिजन ने लड़की को सहर्ष स्वीकार करते हुए घर लाया। इस दौरान लड़की की मां, दोनों भाई के व अन्य परिजन मौजूद थे। ढोलबज्जा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन को थाना बुलाया गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *