नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति अपनी भाभी के साथ फरार हो गया। महिला की चचेरी बहन के बयान पर नवगछिया थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया गया कि महिला ने अपने पति मिंटू राय को अपनी जेठानी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख ली। उसके बाद शोर मचाने लगी। इससे नाराज पति ने महिला के साथ मिलकर ईंट से मार-मारकर अधमरा कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये। इसके बाद पकड़े जाने के डर से दोनों फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल महिला को उसकी चचेरी बहन ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला एक चौकीदार की बेटी थी। चचेरी बहन ने बताया कि उसके जीजा का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था।

आरोपी बाहर रहकर काम करता था। 10 दिन पहले घर आया था। इस दौरान वह अपनी पत्नी से ज्यादा भाभी के पास रहता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। सुबह पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद जब विरोध करने लगी तो दोनों ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। ईंट से चेहरे को बुरी तरह कूच दिया था। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि महिला की चचेरी बहन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर किया गया। फरार आरोपी पति और उसकी भाभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

घटना के बाद पहुंची महिला की मां बेटी के शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी। बार-बार बेहोश हो जा रही थी। साथ ही महिला का पांच वर्षीय पुत्र और अन्य चचेरी बहनें शव के पास रो रहे थे, जिससे माहौल गमगीन था। वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet