नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार में पति-पत्नी में विवाद होने पर भागलपुर के इशाकचक से आकर साला-सरहज ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में खरीक बाजार निवासी मो.साजिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
Total Downloads: 78
उसे उसकी बहन ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी ले गयी। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायल ने थाने में आवेदन दिया है।
इसमें कहा है कि मंगलवार की देर रात पत्नी से घरेलू विवाद में पत्नी सोनी खातून ने बुधवार को अपने भाई फोटू, छोटू, शमशेर व भाभी नफीसा को अपने मायके इशाकचक से बुला लिया। सभी ने आते ही घर में जमकर पिटाई की। इसमें मैं बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर सभी के साथ पत्नी भी पांच बच्चों के साथ गायब थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

