नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के भगवती स्थान राजेंद्र कॉलोनी में अनिल कुमार पासवान के अध्यक्षता में फेयर प्राइस डीलर की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ के प्रदेश के नेतृत्व के आवाहन पर  होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने का उपस्थित डीलर के द्वारा सामूहिक निर्णय लिया गया ।

अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के द्वारा अब तक  हमारी मांगे पूरी नहीं की गयी है मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर  अनिल कुमार पासवान, शंकर यादव, बबलू राय, महेश्वर दास सुभाष भगत, दिनेश दास, हरदेव सिंह, सुबोध सिंह ,जयकरण सिंह ,दिलीप पासवान, सुभाष कुमार राम ,उमेश मंडल, चंद्रदेव यादव , मोहम्मद मोजिम, अनीता देवी इत्यादि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *