नवगछिया : परबत्ता थाना में पदस्थापित अनि सुंदर कामत गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए. उनके सेवानिवृत्त होने पर परबत्ता थाना में उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई. विदाई समारोह के मौके पर परबत्ता थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने फुल माला पहना कर अंग वस्त्र प्रदान कर विदाई दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनि सुंदर कामत मधुबनी जिला के रहने वाले हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 112
पिछले एक वर्ष से वे परबत्ता थाना में पदस्थापित थे. इससे पूर्व इन्होंने पुलिस जिले के बिहपुर थाना व अन्य थाना में भी अपनी सेवा दी थी. विदाई समारोह को मौके पर अनि असफाक अली, अनि महेश झा, सअनि सतीश मंडल, सअनि सुनील कुमार सिंह, सअनि राजदेव रमन व थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

