नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा दियारा में मंगलवार की देर रात अपराधियों द्वारा किसान चानो मंडल की हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. इस्माइलपुर पुलिस द्वारा घटना के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लेकिन पुलिस की छापेमारी के बाद भी हत्याकांड में सम्मिलित अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस और सफल हो पा रही है.
Total Downloads: 112
किसान चानो मंडल की हत्या के बाद गुरुवार को नवगछिया एसपी निधि रानी भी इस्माइलपुर पहुंची. इस दौरान एसपी ने घटना की पूरी जानकारी इस्माइलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार से लिया. इस दौरान एसपी ने जहां पर किसान को अपराधियों ने गोली मारी थी उक्त घटनास्थल का भी निरीक्षण किया. घटनास्थल के निरीक्षण के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं. वहीं इस्माईलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चानो मंडल हत्याकांड मामले के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.


