विक्रमशिला पुल के पाया नंबर 22 के पास शनिवार अलसुबह एक टैंकर खराब हो गया। इससे विक्रमशिला पुल से लेकर एनएच 31 पर मकंदपुर तक भीषण जाम लग गया। जाम में हजारों वाहन फंसे रहे। आलम यह था कि पैदल चलना भी मुश्किल था। इससे भागलपुर से नवगछिया आने में यात्रियों को चार घंटे लगे। जाम की सूचना पर टीओपी पर तैनात पुलिस पहुंची, लेकिन उसे जाम हटाने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद परबत्ता थाने की पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद खराब टैंकर को सड़क किनारे किया गया।

लेकिन दोपहर बाद पुल के पाया नंबर 23 के पास एक और टैंकर खराब हो गया। और ट्रैफिक एक बार फिर जाम की चपेट में आ गया। सूचना पर फिर परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव पुलिस बल के पास पहुंचे और देर शाम खराब वाहन को पुल पर से हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे आवागमन चालू हुआ। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों की ट्रेन छुट गई तो कई समय पर कार्यालय या घर नहीं पहुंच पाए। यात्रियों का कहना था कि जाह्नवी चौक पर टीओपी खुलने के बाद भी पुलिस ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। वहीं परबत्ता थानाध्यक्ष का कहना था कि विक्रमशिला पुल की हालत जर्जर हो गई है। पुल पर बने गड्‌ढे में फंसकर वाहन खराब हो रहे हैं जिससे जाम लग रहा है।

ओवरटेक के चक्कर में बायपास पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

सबौर। ओवरटेक के चक्कर में शनिवार को बायपास पर जीरोमाइल से महादेव घाट तक दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंगते रहे। वहीं जगदीशपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन के कारण भी जाम लगा रहा। सुबह 8:00 बजे खुटाहा रेलवे ओवरब्रिज के पास एक ट्रक चालक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में ओवरटेक किया और जाम लग गया। हालात यह था कि बायपास पर कहीं दो तो कहीं तीन कतारों में वाहन खड़े थे। दोपहर 3:00 बजे के बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *