नवगछिया :  अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पर्यावरण एवं जीवन सुरक्षा अभियान के तहत एक जनमानष एक वृक्ष का संकल्प लेते हुए बेटी के जन्म के उपलक्ष्य, बेटी के शादी के उपलक्ष्य एवं पुत्र के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर पर्यावरण का संकल्प लिया गया, इस अभियान के तहत नवगछिया प्रखण्ड के महदत्तपुर ग्रामवासी उमेश प्रसाद सिंह के सुपुत्री आयुष्मति अंशशुप्रिया के विवाह के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया और इस अभियान के तहत समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया गया है एवं के सभी जनमानस से सहयोग की अपेक्षा एवं पर्यावरण के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए प्रकृति के प्रति प्रेम दिखाने की अपेक्षा की गई है! वही इस कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल पौधारोपण किया गया अपितु आमजन को अभियान से जोडकर वृक्षारोपण के महत्व से भी अवगत कराया गया

Whatsapp group Join

 नव दामपत्य जोड़ी आयुष्मति अंशशुप्रिया ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा जीवन सुरक्षा अभियान के तहत वृक्षारोपण कर हमें बहुत खुशी हुई है क्योंकि आज देश की आबादी का बडा हिस्सा स्वच्छ व सुरक्षित पानी और शुद्ध हवा जैसी मुलभुत आवश्यकताओं से भी वंचित है इसलिए हम सभी को इस विषय पर विशेष ध्यान देना चाहिए

अभियान के सदस्य बबलू चौधरी, मितेश रंजन बंटी एवम् पंकज सिंह शिक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत शपथ दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभियान के बाद भी साकारात्मक रुप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया

अभियान के सदस्य रिचि ऋचरसन प्रभाकर, एंवम अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रकृति संतुलन बनाए रखने के लिए तथा आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हम सभी जनमानस को वृक्षारोपण अभियान को तेज करने की अति आवश्यक है

वही ग्रामीण प्रकाश सिंह एंवम स्वाति भारती ने बताया कि इस अभियान के लिए पर्यावरण सुरक्षा जीवन सुरक्षा से जुड़े सभी युवा बधाई के पात्र है!
वही मौके पर प्रकाश सिंह, भुदेव सिंह शिक्षक, कविता देवी, स्वाति भारती, राजु सिंह, विक्की यादव,संजय सिंह अन्य ग्रामीण इस अभियान में मौजूद थे!

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *