नारायणपुर| प्रखंड की शहजादपुर पंचायत के अमरी गांव के दक्षिण पप्पू मंडल के खेत में शनिवार शाम करीब सात बजे आग लग गई। आग से पशु को खिलाने के लिए रखे लगभग पांच बीघा के मक्के का पुआल जल कर राख हो गया।

पूर्व मुखिया रूपेश कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका है। पप्पू मंडल ने बताया कि इस घटना में करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *