नवगछिया : हरिद्वार से पूरे भारत भ्रमण पर निकली अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश यात्रा अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड की रंगरा पंचायत पहुंचेगी।
भव्य स्वागत की तैयारी
ज्योति कलश यात्रा के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रंगरा पंचायत में गायत्री परिजनों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
बैठक कर ली गई तैयारी की समीक्षा
गायत्री परिवार से जुड़े मनीष कुमार यादव ने बताया कि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर कई बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें स्वागत, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

नवगछिया क्षेत्र में उत्साह
नवगछिया क्षेत्र के श्रद्धालु अभी से इस यात्रा के स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस तरह की आध्यात्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संदेश देती हैं।

