नवगछिया : कटिहार -बरौनी रेलखंड पर  पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण रेनकट हुआ है। रेनकट को लेकर के ट्रेन की पटरी पर हो रहे दबाव का जायजा लेने  के लिए गुरुवार को सोनपुर डिवीजन के सीनियर कोऑर्डिनेशन इंजीनियर नवगछिया पहुंचे।

इन्होंने नवगछिया के विभिन्न जगहों पर निरीक्षण कर कनीय अभियंता एवं अन्य लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।मिली  जानकारी के अनुसार बिहपुर ,खरीक एवं कटरिया स्टेशन के बीच कुछ जगह पर इन्होंने निरीक्षण किया।

वहां पर उन्होंने आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।इस  दौरान कुछ जगहों पर ब्लॉक भी रखा गया। ऐसे इस ब्लॉक के कारण कहीं पर भी किसी तरह की रेल परिचालन में कोई बाधा नहीं हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *