नवगछिया : कोसी नदी किनारे यहां 40 करोड़ की लागत से कटावरोधी कार्य चल रहा है, जिसकी जांच के लिए रविवार को जल संसाधन विभाग की विजिलेंस टीम पहुंची थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व कार्यपालक अभियंता वाइके सिन्हा कर रहे थे। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर सभी तरह की जानकारी ली। मौके पर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद थे।

मालूम हो कि बाढ़ संघर्षात्मक दल के अध्यक्ष ने रिपोर्ट भेजकर कहा था कि कार्य में गुणवत्ता का अभाव है। इस कारण कई मीटर में कटावरोधी कार्य को रद कर नए सिरे से कार्य कराया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

