नवगछिया : भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने गुरुवार को नवगछिया प्रखंड के पकड़ा पंचायत में सात निश्चय योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. डीएम ने पकरा पंचायत के वार्ड 5 एवं 6 में सात निश्चय योजनाओं के कार्य का घूम घूम कर निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ एसडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ कुंदन कुमार मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत में निर्माण किए गए सड़क, नाली, शौचालय एवं जल मीनार को देखा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड पांच में हुए जलमीनार का निर्माण का जांच भी उन्होंने अपने सामने कराया. जांच के दौरान जल मीनार की गहराई संतोषजनक पाई गई.

पकड़ा में बने जलमीनार का डीएम ने कराई मापी

– सात निश्चय योजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि हम लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया. इस संबंध में डीएम ने बताया कि अभी राशन कार्ड का जांच चल रहा है. इस संबंध में आवेदन भी प्राप्त हुए हैं. लोगों ने बताया कि कई संभ्रांत परिवारों को भी राशन कार्ड है लेकिन हम लोगों को राशन कार्ड नहीं है. संभ्रांत परिवार के पास राशन कार्ड होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार को इस संबंध में जांच कर वैसे लोगों का राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के बाद उन्होंने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल के सभी बीडीओ, सी ओ के साथ बैठक की.

बैठक के दौरान उन्होंने सात निश्चय योजना की समीक्षा की. इस दौरान बिहपुर प्रखंड के मड़वा पंचायत में डूबने से मौत हुए रविशंकर के आश्रितों को मुआवजा नही मिलने के संबंध में ग्रामीण डीएम से मिले. इस संबंध में डीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांचों उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे. इस दौरान बिहपुर के सच्चिदानंद राय ने मौटेशन नहीं होने के संबंध में डीएम से शिकायत की. डीएम ने मौके पर उनके दिये आवेदन की जांच की. उन्होंने बताया कि आपका आवेदन सीओ के द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया है.

इस दौरान सच्चिदानंद राय ने अंचल कार्यालय में बिचौलियों के सक्रिय होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैठक के उपरांत डीएम ने कहा कि निरीक्षण में सात निश्चय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया गया. डीएम ने कहा कि इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.

डीएम ने कहा कि पूरे अनुमंडल को ओडीएफ के कार्य चल रहा है. बीडीओ को कार्य मे तेजी लाकर अविलंब कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सीओ से अंचल में होने वाली जमीन जमाबंदी, ऑनलाइन मोटेशन की भी समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मोटेशन में अंचल में बिचौलिए सक्रिय हो रहे हैं इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. ताकि लोगों को बिचौलियों पर शिकंजा कसा जा सके. डीएम ने आम लोगों से भी जमीन जमाबंदी व ऑनलाइन मोटेशन के लिए बिचौलियों से दूर रहने की अपील की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *