रंगरा – रंगरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में रंगरा के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्त्ताओं के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी वैक्सिनेशन किया जाएगा.

डॉ रंजन ने कहा कि सबों की सूची बना दी गयी है तो दूसरी तरफ कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि रंगरा के स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सिनेशन नवगछिया अनुमंडल में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर पर ही होना है. 16 जनवरी से क्रमशः स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सिनेशन करवाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *