नवगछिया। सोनपुर डिवीजन के डीआरएम नीलमनी ने शानिवार को अपने अधिकारियों के साथ नवगछिया आदर्श स्टेशन का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, पार्किंग, बुकिंग काउंटर, माल गोदाम, कैरियर प्वाइंट, फुटओवर ब्रिज सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने नवगछिया के स्टेशन मास्टर से कई जानकारी ली। नवगछिया में लंबित रेल कार्यों को समय रहते पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य, सड़क निर्माण, माल गोदाम में शेड के निर्माण के साथ सड़क के चौड़ीकरण, प्लेटफार्म संख्या दो पर शेड के निर्माण का कार्य, प्लेटफार्म नंबर 3 के नीचे बने भवन में सुरक्षा हेतु सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों की पोस्टिंग करने के साथ घेराबंदी करने का निर्देश दिया।

मौके पर उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अभियंताओं से आरपीएफ का बैरक भवन निर्माण कार्य लंबित रहने पर जानकारी ली। साथ में चल रहे इंजीनियर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश उन्होंने दिया। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या दो पर फुटओवर ब्रिज अधूरा रहने को लेकर एक पखवाड़े में पूरा करने का निर्देश दिया।

नवगछिया भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने डीआरएम से मिलकर समस्याओं को उनके सामने रखा। डीआरएम ने तत्काल इस पर समीक्षा कर समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, वरीय इंजीनियर संजय कुमार सिंह, सीनियर डीएमओ राजीव रंजन, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर मौजूद थे। निरीक्षण में नवगछिया रेलवे स्टेशन के साफ-सफाई को लेकर अधिकारी सतीश कुमार से जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *