खरिक : जन शिक्षा निदेशालय एवं प्रथम संस्था के सहयोग से खेलेगा बिहार- पढ़ेगा बिहार के तहत चल रहे द्वितीय चरण के पांच दिवसीय फ्रेक्शन क्विज प्रतियोगिता का शनिवार का प्रखंड केआरपी पूनम कुमारी एवं प्रथम संस्था के जिला समन्वयक राहुल कुमार मानव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक समापन हुआ। वहीं, केआरपी ने बताया कि उक्त क्विज में कुल 465 के बच्चे शामिल हुए।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को क्विज में शामिल कर पढ़ाई लिखाई के स्तर को मजबूत बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे डिजिटल उपकरणों एवं शिक्षण सामग्री से अवगत हो सके एवं डिजिटल उपकरणों के बारे में जागरूक करना रहा। उन्होंने बताया कि इस बार के प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी कराने में भागलपुर जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *