बिहपुर। मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में मंगलवार को भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले को लेकर बैठक की गयी। बताया गया कि 29 सितंबर को भादो पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय मेला लगेगा।
मंदिर के गर्भगृह में अलग -अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। मेला को लेकर दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि मेला की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

