खरीक। शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सूचना पर  पुलिस ने पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे   पांच हजार के इनामी थाना क्षेत्र के  नया टोला भवनपुरा निवासी कुख्यात सिंटु यादव को गांव की घेराबंदी कर उसके घर के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के समीप से गिरफ्तार किया । हालांकि उसके साथ मौजूद कुख्यात गौरव यादव एवं मौसम यादव फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए तीनों बदमाशों  ने दर्जन भर से अधिक फायरिंग की।  गिरफ्तार कुख्यात के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, नौ गोली, एक खोखा, एक विन्डोलिया, 450 ग्राम गांजा एवं एक चीलम व गांजा काटने वाला कटर बरामद किया है।  पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

प्रेस वार्ता कर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गिरफ्तार बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार अहले सुबह  कुख्यात अपने तीनों साथियों के साथ अपने गांव स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने हथियार के साथ जमा हुआ है। वह ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में  टीम गठित की गई। जिसमें खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी को शामिल किया गया।


पुलिस पहुंची तो   तीनों कुख्यात ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। जिस पर तीनों को सरेंडर करने को कहा गया। किन्तु तीनों फायर करते रहे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोचने के लिए घेराबंदी शुरू कर की। इस दौरान कुख्यात सिंटु भागते हुए पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। किन्तु पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सिंटु को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि कुख्यात गौरव एवं मौसम पुलिस को चकमा देकर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। तीनों कुख्यातों के खिलाफ खरीक थाने आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस (गांजा) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *