नवगछिया : महाअषटमी पर बुधवार को प्रखंडों के मंदिरों और पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां का खोईछा भर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख और घंटे की ध्वनि से पूरा इलाका गूंज उठा।

रंगरा, बिहपुर व नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरी-ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई पूजा पंडालों में तो इतनी भीड़ बढ़ी कि वांलिटियरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं ने मां दुर्गा का खोईंचा भरा। पूजास्थल पर पारंपरिक ढाक की थाप और गीत गूंजते रहे। शाम में खीर, पूआ, मालपूआ व खिचड़ी का भोग मां को लगाया गया।


बिहपुर दुर्गा मंदिर में ढाक की थाप पर थिरके श्रद्धालु

बिहपुर| बिहपुर के रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गा मंदिर में महाष्टमी पर महिलाओं ने मां का खोईंछा भरा और आशीर्वाद लिया। इस मंदिर में मां दुर्गा की पूजा बंग्ला विधि से होती है। संध्या महाआरती में श्रद्धालु बंग्ला ढाक की थाप पर हाथों में धुपहरी लेकर थिरके।

बिहपुर । प्रखंड में हर्षौल्लास एवं धूमधाम से शारदीय नवरात्र मनाई जा रही है। बुधवार को मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा विधि विधान से सम्पन्न हुआ। मां महागौरी की पूजन से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। पाप-संताप, दुख उसके पास कभी नहीं आते। बिहपुर के इंजीनियरिंग दुर्गा मंदिर, लोकोशेड मां दुर्गा, मड़वा, दयालपुर, बभनगामा, लत्तीपुर एवं नरकटिया में भी मां की पूजा हो रही है। वहीं बिहपुर इंजीनियरिंग दुर्गा स्थान में बंगला ढाक की थाप पर मां की संध्या आरती की जा रही है। बता दें की मां की आरती दशमी पूजन तक होगी। मां की प्रतिमा का विसर्जन 16 अक्टूबर को होगा। वहीं मेले को दुकान सज गई है। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाये रखने की अपील

बिहपुर । दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को बिहपुर इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष अमर विश्वास एवं झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बिहपुर थाने से निकल कर बिहपुर बजार, बभनगामा, सोनवर्षा, मिल्की, लत्तीपुर, झंडापुर, मड़वा, जयरामपुर समेत अन्य मार्गों से गुजरते हुए पूजा पंडाल होते हुए भ्रमणशील रहा। इस दौरान लोगों से दुर्गापूजा में शांति बनाये रखने  एवं  शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में  दुर्गापूजा मानने की अपील की। इस फ्लैग मार्च में दारोगा रमेश सिंह,  पवन सिंह, मनोज चौधरी, एएसआई सतेन्द्र सिंह, समेत पीएसआई बिट्टू कुमार कमल,आशुतोष कुमार, उमाकांत कुमार, राजीव यादव आदि शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *