नवगछिया : प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ इस्माईलपुर प्रखंड की बैठक प्राथमिक विद्यालय बलदेव मंडल टोला में जिला अध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के प्रथम सत्र में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न विद्यालय, छात्र, शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की।
Total Downloads: 160
बैठक में विद्यालय निरीक्षण करने वाले पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान विद्यालय के निरीक्षण पंजी पर मन्तव्य नहीं देने और सिर्फ मौखिक दिशानिर्देश दिये जाने, मोबाइल के माध्यम से अवकाश प्रतिवेदन स्वीकृत नहीं किये जाने, ग्रीष्मावकाश के बदले इस्माईलपुर प्रखंड में होने वाली बाढ़ की छुट्टी में बाढ़ राहत कार्य में कराये कार्य के बदले क्षतिपूर्ति नहीं दिये जाने आदि विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक के द्वितीय सत्र में संगठन की प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पिंकू कुमार अध्यक्ष, दयानंद शर्मा, हेमेंद्र कुमार, गुरु चरण रजक, धर्मेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अमरजीत कुमार अमर सचिव, प्रांजल कुमार, रजनी रमन प्रसाद, भोला दानी झा को संयुक्त सचिव, अर्जुन मंडल संगठन सचिव, अभय कुमार कार्यालय सचिव, राकेश रोशन कोषाध्यक्ष, मो. हन्नान मंसूरी अंकेक्षक और रश्मि रोशन महिला शिक्षिका अध्यक्ष, प्रियंका सचिव निर्वाचित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में संगठन ही शक्ति है, विद्यालय निरीक्षी पदाधिकारियों को विद्यालय निरीक्षण के क्रम में सरकार निर्धारित मानकों का पालन करते हुए विद्यालय और शिक्षकों को उचित दिशा निर्देश, मंतव्य और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। बैठक में जिला प्रधान सचिव अनोज रजक, प्रभाकर मतवाला, राकेश चौरसिया, मो. मुस्ताक, परमानंद चौधरी, वासुदेव हरि, राधे दास, पंकज कुमार, नवल कुमार, शंभू कुमार आदि उपस्थित थे।