नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गांव में ब्रह्मोत्तर बांध का जीर्णोद्धार मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार गौतम उर्फ गुड्डू मुखिया ने जनसहयोग से पूरा किया। पिछले एक दशक से प्रतिवर्ष गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड व रंगरा प्रखंड के अधिकांश भागों में गंगा व कोसी नदी का पानी प्रवेश कर जाता था।

जिससे हजारों एकड में लगी फसल बर्बाद हो जाती थी। प्रखंड का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो जाता था। हालांकि इस बांध के निर्माण करने की स्वीकृति ततकालीन जल संसाधन मंत्री ललन सिंह व वर्त्तमान जल संसाधन मंत्री संजय झा दी थी। इसके बावजूद निजी जमीन होने के कारण तटबंध का निर्माण नहीं हो पाया।

लेकिन इस तटबंध निर्माण को लेकर के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार गौतम ने ग्रामीणों के सहयोग और स्थानीय प्रशासन के पहल पर इसका निर्माण कराया। इस तटबंध निर्माण की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा और नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के अभियंता ने भी निरीक्षण किया और कहा कि इससे बाढ़ से बचाव होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *