नवगछिया। बिहपुर महंत स्थान चौक के पास पिंजरे में बंद कर अवैध रूप से पक्षी बेचते मड़वा जमालपुर बिहपुर निवासी मो. गुलाब को वनपाल प्रमोद कुमार, एएसआई अमन कुमार, उत्तम कुमार, शुभम कुमार ने 10 पक्षी के साथ गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
वनपाल ने पक्षी सहित आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। वनपाल ने बताया कि टेढ़ी-मेढ़ी मुनिया नाम की पक्षी को आरोपी मो. गुलाब कटिहार से लाकर यहां बेचता था। कटिहार के बुद्धुचक से वह 200 से 300 रुपया में लाकर महंत स्थान के पास बेचता था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

