नवगछिया – नवगछिया के शहरी क्षेत्र में ग्यारह अगस्त से 14 अगस्त तक सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग से जानकारी मिली है कि 33 केवीए की लाइन में रिकंडक्टिंग कार्य किया जाना है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
इसलिये बिजली बाधित रहेगी. जानकारी दी गयी है कि इस कार्य के दौरान 33 केभी मकंदपुर शाट डाउन रहेगा जिससे 11 केवी टाउन एक और दो के साथ साथ गोपालपुर और हाईलेवल के कुछ जगहों पर भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावना है. विभाग ने उपभोक्ताओं से चार दिनों तक बिजली संबंधित कार्य सात बजे सुबह से पहले ही कर लेने की अपील की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

