नवगछिया इलाके के गंगा व कोसी में पिछले कई वर्षों से चल रहे भीषण कटाव से बचाव के लिए चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख इंजीनियर राजेश कुमार ने अभियंताओं एवं विशेषज्ञों की टीम के साथ रविवार को लिया। .
अभियंता प्रमुख ने अभियंताओं को 15 मई से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि नवगछिया में गंगा एवं कोसी नदी में जल संसाधन विभाग के द्वारा लगभग 95 करोड़ की लागत से कटाव से बचाव कार्य कराया जा रहा है जो 15 मई तक पूरा करना है। मौके पर दल के अध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर सिंह, कटिहार के मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंता, नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान अभियंता प्रमुख के द्वारा विशेषज्ञों की टीम के साथ नदी में अधिक गहरा पानी होने के कारण अप स्टीम में कार्य की योजना की रूपरेखा को लेकर जानकारी ली गयी। कई जगहों पर हो रही समस्या को लेकर के विशेषज्ञों से विचार कर मुख्य अभियंता को कार्य का निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा गया। .

पीरपैंती। प्रखंड के कीर्तनियां पंचायत में पानी का लेयर काफी नीचे चला गया है। इससे आम लोगों खासकर किसानों को सिंचाई आदि में काफी परेशानी हो रही है। इसी के मद्देनजर शनिवार को लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुमित सिंह ने पंचायत का सर्वे किया ताकि जल संचय एवं जल संरक्षण के उपाय ढूंढे जाएं। उन्होंने मैनी नाला पर जगह-जगह चेक डैम सहित कीर्तनिया का लेधा पोखर, स्कूल पोखर, अम्मापाली पोखर आदि का निरीक्षण किया।.


