नवगछिया – उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित नादरगंज शूटिंग रेंज में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 44 वीं (स्लम बोर) स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नवगछिया के श्रीयांश ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर नवगछिया के साथ साथ पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. श्रीयांश ने 10 मीटर शूटिंग रेंज के लिये आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण हासिल किया है. मालूम हो कि श्रीयांस नवगछिया के पूर्व उप मुख्य पार्षद समाजसेवी अरुण कुमार यादव उर्फ “केडी” के पौत्र हैं और वार्ड पार्षद अजय कुमार प्रमोद के पुत्र हैं.

श्रीयांस की इस सफलता पर उसके परिजनों के साथ साथ उसके दोस्त और नवगछिया के स्थानीय युव वर्ग काफी उत्साहित हैं. मालूम हो कि दो वर्ष पहले भी जूनियर पिस्टल शूटिंग रेंज में श्रीयांस का चयन अखिल भारतीय स्तर पर हुआ था. श्रीयांस का कहना है कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है और इसके लिए वह करीब 10 वर्षों से मेहनत कर रहा है. श्रीयांस के पिता वार्ड पार्षद अजय कुमार प्रमोद ने कहा कि बचपन से ही श्रेयांश की रूचि खेल के प्रति अधिक थी जिसे देखते हुए उन्होंने उसे प्रोत्साहित किया.

आज जब सुखद परिणाम सामने आ रहा है तो उन्हें संतुष्टि है. श्रीयांश की सफलता पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, क्रिकेट क्लब के कप्तान अनुराग साह, खेल गुरू ज्ञानदेव कुमार, खेल विद कर्रार खान, कबड्डी संघ के गौतम कुमार प्रीतम समेत अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए श्रीयांस को बधाई दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *