नवगछिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर भाजपा, जिला नवगछिया द्वारा आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के तहत नवगछिया नगर के वार्ड नंबर-18 में 11 मूर्तिकारों का सम्मान मुंगेर नगर भाजपा विधायक प्रणब कुमार, नवगछिया भाजपा जिला प्रभारी अभय वर्मन, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

इसके साथ ही नवगछिया स्टेशन के गोलंबर से लेकर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर झा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, मंत्री मुकेश राणा, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक मुरारी लाल चिरानिया, आईटी सेल जिला संयोजक सुबोध कुमार, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, महामंत्री प्रवेश यादव, राजेश झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Total Downloads: 102
