कोविड 19 से लड़ाई में सबसे असरदार हथियार वैक्सीन के प्रति नवगछिया शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक जागरूकता है. वैक्सीन लेने के मामले में नवगछिया के लोगों ने पूरे जिले लोगों को पीछे छोड़ दिया है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नवगछिया में टारगेट से 4500 ज्यादा लाभार्थी वैक्सीन ले चुके हैं. नवगछिया पीएचसी का कोविड 19 फर्स्ट डोज बेनिफिसियरिज सर्वे परसेंटेज 222 है. जबकि नवगछिया में अब तक एक लाख लोग वैक्सीन ले चुके हैं. जिसमें 53287 लाभार्थी दोनों डोज ले चुके हैं. सेकेंड डोज लेने के मामले में भी नवगछिया पीएचसी पूरे जिले में अव्वल है. 54 फीसदी लोग सेकेंड डोज ले भी चुके हैं. नवगछिया के बाद पूरे जिले में रंगरा और गोपालपुर पीएचसी का भी अच्छा प्रदर्शन है. रंगरा में टारगेट से ज्यादा 134 लाभार्थियों को तो गोपालपुर में 141 लाभार्थी लाभार्थियों को वैक्सीन का फर्स्ट डोज दिया जा चुका है. जबकि बिहपुर में 2991 लोग, खरीक में 3062 लोग, इस्माइलपुर में 770 लोग, नारायणपुर में 475 लोग अभी भी कोविड – 19 का वैक्सीन नहीं ले सके हैं.

सीएस ने कहा – सम्मानित होंगे डॉ बरूण

भागलपुर के सीएस डॉ उमेश शर्मा ने कहा नवगछिया पीएचसी कोविड – 19 वैक्सिनेशन के मामले में नंबर वन है. डॉ बरूण का प्रयास सराहनीय है. जल्द ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा. सीएस ने कहा कि 27 नवंबर तक पूरे जिले में शत प्रतिशत वैक्सिनेशन करने का निर्देश दिया गया है. 27 के बाद वैक्सीन का सेकेंड डोज समय पर लेने वाले कुछ भाग्यशाली लाभार्थियों का लॉटरी के माध्यम चयन किया जाएगा और उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा.

डॉ बरूण ने कहा – कोरोना के प्रति काफी जागरूक हैं नवगछिया के लोग

डॉ बरूण ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपनों को बिछड़ते देखा है. जब कुछ करने का समय आ गया तो उन्होंने वैक्सिनेशन के पहले दिन से ही पूरी ताकत को झोंक दिया. खुद लोगों के बीच जा कर उन्हें वैक्सीन के फायदों से अवगत कराया और वैक्सिनेशन के लिये तैयार किया. पीएचसी कर्मियों ने भी इस अभियान में दिन रात साथ दिया. दूसरी तरफ नवगछिया के लोग काफी जागरूक हैं. जिसका परिणाम है कि कोरोना से लड़ाई के लिये अब हमलोग पूरी तरह से तैयार हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *