नवगछिया – नवगछिया के एनएच 31 मकंदपुर चौक से पूर्वी केबिन तक जाने वाली पीडब्लूडी सड़क की स्थिति काफी नारकीय हो गयी है. रोज लोगवार यहां हादसे का शिकार हो रहे हैं. मानसून से पहले सकड़ जर्जर थी. लोग किसी तरह यात्रा कर रहे थे लेकिन यहां की स्थिति कीचड़मय हो गयी है.

खासकर साइकिल, ई रिक्शा और मोटरसाइकिल के लिये यह सड़क काल बन गयी है. उपरोक्त वाहन यहां अक्सर हादसे के शिकार हो जाते हैं. कहीं कहीं तो स्थिति ऐसी है कि सड़क पर बनें गढ्ढे में 1 से 3 फिट तक पानी भर गया है. अनजान वाहन चालक अक्सर यहां हादसे के शिकार हो जाते हैं. यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है.

नवगछिया बाजार, अनुमंडलीय अस्पताल , थाना व अन्य स्थान जाने का यह मुख्य मार्ग हैं. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने स्थानीय पदाधिकारियों से सड़क को चलने लायक बनाने की मांग की है. श्री यादव ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आजाद हिंद मोर्चा के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *