नवगछिया के शिक्षक घनश्याम राम अपने दो बेटों, अनिमेष और आनंद, के लिए मदद मांगे हैं। दोनों बच्चे ड्यूचेन मस्कुलर डिस्ट्राफी नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे उनकी मांसपेशियों का कार्य करना बंद हो जाता है। अनिमेष की हालत ज्यादा गंभीर है और वह भागलपुर के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

 उनके इलाज के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। घनश्याम ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है और फेसबुक, व्हाट्सअप, और इंस्टाग्राम पर अपना पे फोन नंबर साझा करके मदद की गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इलाज कराने के दौरान उनके आर्थिक हालात बहुत खराब हो गए हैं। भारत सरकार ने 50 लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया है, लेकिन वह अब तक नहीं मिली है। बच्चों के इलाज के लिए एक दवा उपलब्ध है, लेकिन पैसे की कमी के कारण डॉक्टर उसे देने से इनकार कर रहे हैं। घनश्याम राम, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने गूगल पे और फोन पे के माध्यम से धन जुटाने का प्रयास किया है। इस बीमारी से प्रदेश में कई अन्य मरीज भी प्रभावित हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....