नवगछिया : देर रात अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारा गोली.. पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

नवगछिया। परबत्ता थाना के जगतपुर में सुजीत कुमार की हत्या पुरानी रंजिश में जलकर विवाद के कारण हुई थी। एसपी शुशांत कुमार सरोज ने एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ प्रेस वार्ता कर बताया कि एक मई को परबत्ता के जगतपुर में और हरनाचक में दो-दो हत्या हुई थी। घटना के बाद एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व एसआईटी गठित की गई। जिसमें नवगछिया थानाध्यक्ष, परबत्ता थानाध्यक्ष, गोपालपुर थानाध्यक्ष सहित टीम ने जगह-जगह छापेमारी की। शनिवार को सूचना मिली थी कि हरनाचक में जिस युवक की हत्या हुई है उसी के घर में जगतपुर में हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी छुपा हुआ है। सूचना के बाद एसआईटी को एक्टिव किया गया और सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद एसआईटी ने छापेमारी कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुंदन यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। एसआईटी ने गिरफ्तार कुंदन यादव से पूछताछ की तो उसने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

उसने बताया कि डेढ़ माह पूर्व राहुल गारू, कुंदन और मृतक युवक के बीच जलकर पर मछली को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। घटना के दिन मृतक बासा पर गया और मछली को लेकर फिर विवाद हुआ। इस दौरान सुजीत ने रॉड से कुंदन के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। उसके बाद कुंदन ने सुजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल ने कुंदन को हथियार दिया था जिससे उसने सुजीत की हत्या की। एसआईटी ने हथियार को भी बरामद किया जिससे सुजीत की हत्या हुई थी।

एसपी ने कहा कि घायल होने के बाद कुंदन भागकर हरनाचक में अपने चचेरे भाई रामप्रवेश के ससुराल में आकर छुपा हुआ था और उसने कहा उसका सिर फट गया है इलाज करवा दीजिए। इलाज करवाने के बाद रामप्रवेश ने उसे पंकज से घर में ठहरा दिया। पंकज को इसकी जानकारी नहीं थी की वह हत्या कर भागा हुआ है।

जांच में जगतपुर मुखिया पति की नहीं मिली संलिप्तता

एसपी ने कहा कि अब तक के अनुसंधान में जगतपुर के मुखिया पति का कहीं नाम नहीं आया है। हम उसे दोषी नहीं मान रहे हैं। अनुसंधान जारी है अगर कहीं भी उसका नाम या उसकी संलिप्तता आती है तो उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *