नवगछिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में नवगछिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
Total Downloads: 165
प्रदर्शन में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा वहां हो रही घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। पूरा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र मौके पर स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही।

