नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संगठित स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 652 ग्राम स्मैक, लगभग ₹2.37 लाख नगद राशि और एक स्कॉर्पियो वाहन को जप्त किया। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े चार सक्रिय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह लंबे समय से सीमावर्ती और आसपास के जिलों में नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *