नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले की पुलिस ने एक बड़े लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है. खरीक थाना क्षेत्र के 14 जून को राहगीरों के साथ अपराधियों द्वारा की गई लूट की घटना का नवगछिया पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. लूट कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सात लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूट की गई एमआई का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी मिथिलेश यादव पिता महेश्वर यादव, बमबम कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव, मंटू यादव पिता फुचो यादव, मन्नी उर्फ मणिलाल यादव पिता बालेश्वर यादव, संदीप साह पिता जमुनी प्रसाद यादव, लालू कुमार यादव पिता उमेश प्रसाद यादव एवं बगड़ी निवासी श्रवण कुमार यादव पिता सिकंदर प्रसाद यादव शामिल हैं.

लूटी गयी मोबाइल के साथ दबोचे गए सात बदमाश

– नवगछिया एसपी के नेतृत्व में किया गया लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश

– 14 जून को खरीक में कई राहगीरों से एक साथ कि गयी थी लूट

नवगछिया एसपी निधि रानी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खरीक थाना क्षेत्र में 14 जून को देर रात को अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. उक्त लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में अपराधियों से पूछताछ की गई. पूछताछ में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि लीची का समय था वे लोग लीची एवं आम के बागान में चोरी कर लीची आम को बेच लेते थे।

घटना के दिन उन लोगों ने सात आठ व्यपारियों को देखा तो उनकी लूट लेने की योजना बनाई और सभी लोगों को लाठी डंडे से पीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना के दौरान अपराधियों ने दो मोबाइल फोन, व्यपारियों की साइकिल व नगदी की लूट की थी. घटना खरीक के नागरटोली निवासी कृष्ण कुमार राम, रविंद्र राम, बुधो ठाकुर सहित अन्य लोगों के साथ हुई थी. घटना के बाद अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई थी. अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध खरीक थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद पुलिस तकनीकी रूप से अनुसंधान कर रही थी.

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूट की गई एक मोबाइल फोन श्रवण कुमार यादव के पास से बरामद किया है. लूट की गई अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयासरत है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में मन्नी उर्फ मणिलाल यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. लूट की घटना से कुछ दिन पहले ही वह जेल से बेल पर बाहर आया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *