नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिंद टोली गांव में उत्पाद विभाग एवं परबत्ता पुलिस के द्वारा शराब को लेकर छापेमारी की गई. इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ एवं महुआ से शराब की चुलाई करने वाली मशीन को बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि राघोपुर बिंद टोली में महुआ शराब बनाकर उसे बेचा जाता है. सूचना के आलोक में इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, परबत्ता थानाध्यक्ष एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारी चंदन कुमार सहित पुलिस बल द्वारा छापेमारी की गई. इस छापेमारी अभियान में 280 किलो जावा महुआ एवं दो चुलाई मशीन को बरामद किया गया. हालांकि पुलिस ने इस कार्रवाई में एक भी शराब कारोबारी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इधर जावा महुआ एवं चुलाई मशीन बरामदगी के संदर्भ में उत्पाद विभाग के पदाधिकारी के द्वारा परबत्ता थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

वारंटी गिरफ्तार

नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी वारंटी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

एक गिरफ्तार

नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट जानलेवा हमला करने के प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मनोभव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *