नवगछिया| लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत भागलपुर सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। शांति और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन ने नवगछिया पुलिस जिला में सुरक्षा बलों की 13 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें आईटीबीपी की दो कंपनी, एसएसबी की तीन कंपनी, सीआरपीएफ की एक कंपनी, इंडियन रिजर्व बल की दो कंपनी, बीएसपी की पांच कंपनी शामिल हैं।

इसके अलावा होमगार्ड के 1600 और जिला बल के 800 जवानों को भी चुनाव के दौरान नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर तैनात किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *