नवगछिया : एसडीपीओ कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार कर रहे थे। पत्रकारों को दिलीप कुमार ने कहा कि पिछले माह नवगछिया पुलिस जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने बेहतर काम किया है। एसआर मामलों में रिपोर्टिंग से ज्यादा निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि फाइनेंस कर्मी हत्याकांड की घटना को 24 घंटे से पहले उद्भेदन कर मामले को तुरंत निष्पादित कर दिया गया।
Total Downloads: 354
जबकि परवत्ता थाने के बोतल टोला में हुई हत्या मामले में भी तीन नामजदों में से दो की गिरफ्तारी कर ली गयी है। जल्द ही एक अन्य नामजद को गिरफ्तार किया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि लूट की घटनाओं के बाद भी पुलिस ने अच्छा काम किया है।
नवगछिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट की घटनाओं का भी जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि नवगछिया एसपी के होने वाले क्राइम मीट की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी है। क्राइम मीट में नवगछिया और बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर के साथ थानाध्यक्षों की मौजूदगी देखी गयी।

