नवगछिया पुलिस जिले में एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में कथित तौर पर एक सरकारी बोलेरो वाहन के भीतर पुलिसकर्मियों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो में आगे बैठे एक वरीय पुलिस अधिकारी और पीछे बैठे एक पदाधिकारी व बीएचजी गार्ड के बीच बहस तेज होती दिखती है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह वीडियो भवानीपुर ओपी का बताया जा रहा है, हालांकि नवगछिया न्यूज़  इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो वरीय अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है और संबंधित पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। आशंका जताई जा रही है कि बोलेरो की पिछली सीट पर बैठे किसी शख्स ने ही छिपकर यह वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सुबह से ही यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *