नवगछिया| पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर दो लीटर देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में थाना क्षेत्र के नवादा निवासी युवक पूरण साह को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलीं थी कि नवादा में देशी शराब बेची जा रही है।

सूचना के आधार पर सत्यापन हेतू थाना के सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार ने नवादा गांव में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में दो लीटर देशी शराब के साथ नवादा निवासी पुरण साह को गिरफ्तार किया गया। पूरण साह शराब को भूसा घर मे छुपा कर रखा था और वही से वह शराब को बेचता भी था।


