नवगछिया :  रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा गंगा घाट के पास से रविवार को रंगरा पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार गोली एवं देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रंगरा थाना क्षेत्र के चिंतन का निवासी बिट्टू कुमार सिंह एवं मुन्ना मंडल शामिल है।अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल लोडेड एवं दो गोली, 63 लीटर देशी शराब, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीनटेंगा गंगा घाट पर नाव से शराब के साथ कुछ तस्कर आ रहे हैं। सूचना के आलोक में रंगरा ओपी प्रभारी मो महताब खा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा तीनटंगा घाट के पास छापेमारी की गई। तीनटंगा घाट पर पुलिस गुप्त रूप से तैनात थी।जैसे ही गंगा नदी चे नाव किनारे पहुंचे तो दोनों व्यक्ति की पुलिस द्वारा तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में दोनों के पास से देशी पिस्तौल एवं गोली के अलावा शराब बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल दोनो को गिरफ्तार किया एवं हथियार एवं शराब को जब्त कर लिया। एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में रगड़ा ओपी में मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *